फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चरमराई बिजली आपूर्ति, पेड़ गिरने से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार की देर रात आए तूफान से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति घंटों बंद रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर एरिया में फीडर साढ़े तीन से चार घंटे तक ब्रेकडाउन रहे। तूफान से सबसे ज्यादा रादौर व सहारनपुर सब डिवीजन प्रभावित रहा। पांजूपुर क्षेत्र में तो रात को गुल हुई बिजली वीरवार दोपहर तक बंद रही। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली तो चल गई, लेकिन खेतों की सप्लाई दोपहर बाद भी शुरू नहीं हो सकी थी। इसी तरह प्रतापनगर, साढौरा, बिलासपुर फीडर रात को ब्रेकडाउन हो गए। फीडर बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं कुछ जगह पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली की तारों पर गिर गए। हालांकि तूफान के दौरान कुछ मिनट के लिए हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से लोग रातभर अपने पावर हाउस या फिर शिकायत केंद्रों पर फोन करते रहे। बुधवार को रात 12 बजे तक बिजली निगम के पास कुल 1349 शिकायतें बिजली से संबंधित आई थीं। लगभग हर व्यक्ति का फोन पर एक ही सवाल था कि उनके मोहल्ले या कॉलोनी की बिजली कब आएगी। इसी तरह बुधवार रात 12 बजे से लेकर वीरवार दोपहर एक बजे तक निगम के पास 996 शिकायतें आ चुकी थीं। तूफान की वजह से पावर हाउस में वीसीबी बॉक्स फटने से चूना भट्ठी सौंधी मोहल्ला की पावर सप्लाई बंद रही। इसी तरह ईएसआई फीडर पर भी दोपहर बिजली बंद रही। इसके अलावा सुदर विहार कॉलोनी में पेड़ टूट कर गिरने से केबल जल गई थी। खेड़ी, बैंक कॉलोनी, कल्याण नगर, बूड़या, जोड़ियों कैंप, सहारनपुर रोड, हरबंसपुरा, इंडस्ट्रियल एरिया, पेपर मिल, रादौर रोड, भगत सिंह चौक के आसपास का एरिया, सरनी चौक समेत अन्य दर्जनों कॉलोनियों में तूफान की वजह से पावर सप्लाई बाधित रही। आईटीआई पावर हाउस से जुड़ी शिवपुरी में केबल गिरने से पावर सप्लाई दो घंटे बंद रही। शिकायतों के बाद बिजली निगम के कर्मचारी रातभर गाड़ी लेकर टूटी तारों को जोड़ने व फाल्ट को ठीक करने में लगे रहे।

बूंदाबांदी से राहत, तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट
भीषण गर्मी के कारण जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार हो गया था। मौसम में आए बदलाव और बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आसमान में भी बादलों की आंखमिचौली लगी रही। तापमान में गिरावट से बिजली खपत में भी कमी देखी गई। बुधवार को जिले में 78.81 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई जबकि एक जून को खपत 86.25 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन



नुकसान की जानकारी मांगी है : भूपेंद्र सिंह
बिजली निगम जगाधरी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का कहना है कि रात को आए तूफान के कारण अधिकतर फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे, हालांकि पहले की अपेक्षा इस तूफान से निगम को नुकसान कम हुआ है। पोल व ट्रांसफार्मर टूटने की कोई सूचना अभी तक नहीं आई है। फिर भी नुकसान के बारे में सभी एसडीओ से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


जिले में पांच दिनों में बिजली खपत (लाख यूनिट):
तारीख खपत
01 86.25
02 72.81
03 80.69
04 75.18
05 78.81
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें