यमुनानगर। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि आम उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरपर्सन आरके शर्मा द्वारा 11 मई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कार्यालय अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन सर्कल यमुनानगर में एक सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली से संबंधित समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ व एक्सईएन से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो साल से पुराने और कोर्ट केस और बिजली की चोरी से संबंधित केस इस फोरम में नहीं लिए जाएंगे।