फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बिलों की अदायकी में हुई 80 फीसदी वृद्धि : डीसी

Sun, 07 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में खंड बिलासपुर के मिल्क सुखी में म्हारा गांव जगमग गांव स्कीम के तहत बिजली निगम ने खुले दरबार लगाया। इसमें गांव की पूरी पंचायत समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से चमत्कारी परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत गांवों में बिलों की अदायगी में 80 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना 12 घंटे, कृषि क्षेत्र में 8 से 12 घंटे व शहरी क्षेत्रों में 21 से 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने को सरकार के आदेशानुसार बिजली मीटर घरों से बाहर लगाए जा रहे हैं। यमुनानगर में विस्तार परियोजना के रूप में 800 मैगावाट क्षमता का एक सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लॉट की स्थापना की गई है।

वर्तमान बिल के साथ पांच किश्तों में बकाया मूल बिजली बिल का भुगतान करने पर सरचार्ज की माफी व शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। डीसी ने खुले दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एचपी शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से लोहे के खंबे बदले जा रहे हैं तथा नंगे तारे बदलकर एलटी केबल डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनसे होने वाली बिजली दुर्घटनाएं समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा सीएफएल, एलईडी और आईएसआई मार्का के उपकरण प्रयोग करने से बिजली की खपत कम होती है और बिजली के बिल भी कम आएंगे। इस मौके पर बिजली के मीटर घरों से बाहर निकाले गए और यह कार्य गांव के सरपंच निर्मल सिंह के घर से शुरू किया गया। गांव में खुले दरबार के दौरान 11 उपभोक्ताओं ने बिजली के लोड भी बढ़वाए तथा मौके पर गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर सर्कल में यह स्कीम 5 फीडरों पर चल रही है तथा 27 नए फीडरों को चुना गया है, जिन पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर बिलासपुर एसडीएम गिरीश कुमार, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, डीआईओ रमेश गुप्ता, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव गुप्ता ने भी म्हारा गांव जगमग गांव स्कीम के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें