संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छछरौली अनाज मंडी के नजदीक बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए आफत बन गए हैं। बरसात होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे संतुलन बिगड़ने से दो पहिया वाहन चालक नीचे गिर जाते हैं। लंबे समय से यह गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
राहगीर दिनेश, कमल, प्रदीप, राजू ने बताया कि नेशनल हाईवे पर अनाज मंडी छछरौली के पास गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उनमें बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाता है। जिसकी वजह से आने-जाने में बड़ी कठिनाई होती है। कई बार तो दो पहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से पानी में ही गिर जाते हैं। राहगीरों ने बताया कि यह गड्ढे बहुत लंबे समय से नेशनल हाईवे में हो रहे हैं। उसके बावजूद भी विभाग के अधिकारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
राहगीरों ने मांग की है कि छछरौली अनाज मंडी के पास नेशनल हाईवे में हो रहे गड्ढों को जल्द भरा जाए ताकि किसी राहगीर को परेशानी ना हो और बारिश के पानी के निकासी का इंतजाम किया जाए ताकि दोबारा इस जगह पर पानी इकट्ठा न हो नेशनल हाईवे अधिकारी गगन ने बताया कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। गड्ढों को भरवा दिया जाएगा और यहां पर पानी न इकट्ठा हो इसका भी इंतजाम कराया जाएगा।