फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आज से 10 तक भारी बारिश की संभावना

Fri, 07 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच मॉडल टाउन की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बुधवार रात झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। रात करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई बारिश तड़के पांच बजे तक जारी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन लगातार भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जिले में कुल 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान घटकर 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन

वीरवार को दिनभर तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। बादल छाए रहने और हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।
पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने भी राहत महसूस की। वहीं, रातभर हुई बारिश का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। निचले इलाकों और कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। कई सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों की धीमी गति से गुजरना पड़ा।
कुछ स्थानों पर गलियों में पानी जमा रहने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बारिश से खेतों में भी नमी बढ़ी है, जिससे धान सहित खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक संतुलित बारिश होती रही तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। हालांकि लगातार भारी बारिश होने पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि चार दिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान जिले में तेज बारिश की संभावना है। इससे जलभराव इत्यादि की विकट समस्या बन सकती है। कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ तेज हवा चल सकती है। बारिश धान और सब्जी की फसल को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें