फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कब्जा मुक्त होंगे तालाब

Thu, 30 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर उनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तालाबों से अवैध कब्जे हटाने, सफाई और विकास कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने पार्षदों से उनके वार्डों में स्थित तालाबों और निगम की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों की जानकारी ली और अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तालाबों का संरक्षण निगम की प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन तालाबों पर कब्जे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए और संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने तालाबों के पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए शुद्धिकरण प्लांट लगाने की संभावनाओं पर भी काम करने को कहा। इससे जलस्तर और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा निगम की खाली जमीनों की निशानदेही कराकर अतिक्रमण हटाने, दोबारा कब्जा रोकने के लिए तारबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। तालाबों के चारों ओर फेंसिंग जाली लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि तालाबों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कर उनका विकास किया जाएगा। पार्षदों ने भी अभियान का समर्थन करते हुए जनहित में जमीनों के उपयोग की मांग रखी। बैठक में निगम के कई अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें