फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी पुलिस, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

Mon, 23 Sep 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनआरआई राकेश कपूर की मॉडल टाउन स्थित करोडों रुपये की प्रॉपर्टी को बेचने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच के तेज कर दिया है। केस की मुख्य कड़ी एसडीएम कोर्ट के कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस एक एक कड़ी को जोड़ने में जुट गई है। पहले जेल गए आरोपियों को प्रोडेक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी है जिससे सभी आरोपियों से आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके।
एनआरआई की प्रॉपर्टी बेचने के मामले में आरोपी राममेहर को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि राम मेहर ही इस प्रकरण की मुख्य कड़ी है। पुलिस ने उसकी पांच दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने उर्दू अनुवादक इस्लाम, प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी व करनैल के साथ मिलकर प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने नगर निगम से प्रॉपर्टी आईडी बनवाई। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों पर उसकी रजिस्ट्री बनवाई थी। अब इस मामले में पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस्लाम और एक अन्य आरोपी को दोबारा रिमांड पर लेगी इसके बाद सभी को एक साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से दो लाख और बरामद
पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को भी रिमांड पर ले रखा है पुलिस ने उससे दो लाख रुपये और बरामद किए हैं। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी ने बताया कि इससे पहले नौ लाख रुपये भी अश्वनी के कब्जे से बरामद किए जा चुके हैं । उधर राममेहर से भी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें