जहरीली शराब प्रकरण के मामले में यमुनानगर पुलिस आज गांव उगाला निवासी अंकित उर्फ मोगली को प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी। वहीं पुलिस फर्क पुर थाना में दर्ज केस में गिरफ्तार ठेकेदार मांगेराम, गौरव बुबका समेत अन्य आरोपियों को अब छप्पर थाना में दर्ज केस में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी। पुलिस ने वहां पर दर्ज केस में भी इन्हें आरोपी बनाया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मोगली को वीरवार को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं फर्क पुर थाना में केस दर्ज केस गिरफ्तार आरोपियों को अब छप्पर थाना में दर्ज केस में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे। बता दें पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य तार के बारे में पूछताछ करेगी।