फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौराहों पर मुस्तैद नजर आई पुलिस, नियमों का कराया पालन

Thu, 17 Oct 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार को पुलिस काफी मुस्तैद नजर आई। पुलिस टीम चौराहों पर यातायात व्यवस्था को संभालते नजर आए और ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का प्रयोग भी सख्ती से कराया गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर पुलिस ने सिग्नल लाइटें खराब होने की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को अमर उजाला टीम ने ट्रैफिक लाइव किया था। जिसमें सामने आया था कि वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही नहीं ट्रैफिक सिग्नल लाइट जंप करना तो आदत सी बन गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को कुछ बदलाव नजर आया। अग्रसेन चौक, अहिल्या बाई चौक पर पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। वहीं शहर के व्यस्त फव्वारा चौक और मधु चौक पर भी पुलिस ने खड़े होकर सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराया। उधर, लोग भी यातायात नियमों का पालन करते नजर आए।

कुछ स्थानों पर खबर हैं सिग्नल लाइटें
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें खराब हैं। जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार इस संबंध में नगर निगम में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें