फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती कर पुलिस ने काटे चालान

Fri, 02 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहलगाम में हुए हमले के बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान शुरू कर दिया है।
शहर से लेकर देहात तक मेंबहुत से वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं इनमें खासकर दोपहिया वाहन ज्यादा हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत ऐसे वाहन हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। थाना छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने कहा कि एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट व टूटी नंबर प्लेट के चालान करने शुरू कर दिए गए हैं।
अभी भी काफी वाहन चालक अपने वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार लिखवाते हैं कि वह पढ़ने वाले की समझ में ही नहीं आते। ऐसे वाहन चालकों के भी पुलिस चालान कर रही है। इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट वाले वाहन वारदातों में प्रयोग किए जाते है और बहुत से वाहन चालक पहचान छिपाने के लिए मुंह को ढक कर चलते हैं जिसकी वजह से कई पेट्रोल पंपों से भी वाहन चालक पेट्रोल डलवा कर फरार हो जाते हैं, उनके वाहनों पर भी नंबर प्लेट नहीं होती। इनमें सबसे अधिक पुराने वाहन शामिल हो रहे हैं। गत माह भी बिना नंबर प्लेट और टूटी नंबर प्लेट का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

प्रमोद वालिया ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार, हर दोपहिया और चौपहिया वाहन पर एक वैध नंबर प्लेट होना जरूरी है, बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना भी किया जाएगा। थाना छप्पर क्षेत्र में यह अभियान सुबह व शाम के समय किया जाएगा अगर कोई भी वाहन चालक नियमों की अवहेलना करेगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें