फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Tue, 24 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत सोमवार को पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह की टीम ने जयसिंह का माजरा गांव में आमजन व बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई।
चौकी इंचार्ज जसवंत सैनी ने बताया कि जिला पुलिस आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है। नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इन दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को गहरी प्रभावित करते हैं। नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें