Police strict on those who break traffic rules, vehicles without number plates on radar
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ विभन्नि थानों व चौकी की पुलिस चौक-चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों के चालान काट रही है। सबसे ज्यादा सख्ती उन लोगों पर की जा रही है जिनकी बाइकों पर नंबर प्लेट तक नहीं हैं। कपड़े से चेहरा ढककर चलने वालों से पूछताछ की जा रही है। ऐसा इसलिए ताकि उनमें कोई संदिग्ध न हो।
ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार ने बताया कि एसपी मोहित हांडा के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों के चालान कर रहे हैं। दो पहिया वाहन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट पहनना अति अनिवार्य है, क्योंकि इन दोनों सुरक्षा कवच से चालान के साथ-साथ खुद को जिंदगी को भी खतरे सें बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लिमिट स्पीड में वाहन का प्रयोग करें और जल्दबाजी में वाहन न चलाएं।