फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरौली पुलिस ने सात बाइक सवारों का किया चालान

विज्ञापन
बाइक सवार का चालान करती छछरौली पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
छछरौली क्षेत्र मे लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए 7 बाइक सवारों के चालान किए। जिससे छछरौली थाना क्षेत्र में सारा दिन सन्नाटा पसरा रहा। सब इंस्पेक्टर समय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छछरौली थाना क्षेत्र में लाॅक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। क्षेत्र में पडने वाले सभी बाजारों ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की गश्त लगातार जारी है। इस समय जो भी शरारती तत्व लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस उनके साथ शख्ती से पेश आते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत बुधवार को पुलिस ने सात बाइक सवारों के चालान किए। थाना छछरौली क्षेत्र में लगने वाले सभी पंचायतों के सरपंचों व चौकीदारों को लाॅक डाउन का शख्ती से पालन करने के बारे में भी रोजाना जागरूक किया जा रहा है। सभी सरपंच और चौकीदारों को आश्वासन दिया गया है कि अपने अपने गांव में लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। उनके सहयोग के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। गांव गली मोहल्ले में अगर कोई भी शरारती तत्व लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन करता है और कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत थाना छछरौली में दें। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस तुरंत एक्शन लेकर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें