फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड से पुलिस ने हटाया अतिक्रमण, जाम से मिली राहत

विज्ञापन
रेलवे रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाती यातायात पुलिस। प्रवक्ता - फोटो : मोनिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे रोड पर लंबे समय से बनी हुई जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जाम की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद यातायात पुलिस ने अस्थायी कब्जों और अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां सड़क किनारे सामान रखने, रेहड़ियां खड़ी करने और अस्थायी कब्जों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी नियमित अभियान चलाए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे रोड पर जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

रेलवे रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाती यातायात पुलिस। प्रवक्ता- फोटो : मोनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें