ऑपरेशन मुस्कान पुलिस ने गुमशुदा सात वर्षीय बच्ची, महिला व उसके एक बच्चे को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के हवाले किया है। थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को थाना में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया था कि महिला को अपने बच्चे के साथ बिना बताए करते चली गई थी।
उन्होंने कहा कि युवती की तलाश के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किए। लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। युवती के परिजनों ने पुलिस से तलाश के लिए गुहार लगाई। जिसके पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला व बच्चे की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमशुदा महिला व बच्चे का पता लगाया और उन्हें बरामद कर उनके परिजनों के हवाले किया। परिजन महिला व बच्चे को सकुशल वापस पाकर खुश है।
इसी प्रकार चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल शाम करीब सात बजे उन्हें एक सूचना प्राप्त हुई कि विश्वकर्मा कॉलोनी जगाधरी की एक सात वर्षीय बच्ची खेलते खेलते गलती से रास्ता भटक कर कहीं चली गई है। नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस से तलाश के लिए गुहार लगाई। जिसके पश्चात पुलिस की टीम ने बच्चे की फोटो की मदद से व पूछताछ करके मात्र एक घंटे में इस गुमशुदा बच्ची का पता लगाया और उसे परिजनों के हवाले किया।