जागरूकता सप्ताह के दौरान सीपीआर की जानकारी देते रेडक्रॉस समिति के अधिकारी। संवाद
जगाधरी। जिला रेडक्रॉस की ओर से सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस कर्मियों व ग्लोब ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिडेट में कर्मचारियों को सीपीआर के बारे में बताया गया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण ने बताया कि सीपीआर की सही जानकारी से हृदय गति थमने पर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। यदि श्वास न हो तो पीड़ित व्यक्ति को सख्त सतह पर लिटाकर छाती के मध्य भाग में करीब 100 से 120 बार प्रति मिनट की दर से लगभग दो इंच गहराई तक दबाव देकर किया जाना चाहिए। दबाव देते समय यह ध्यान रखें कि हर बार छाती स्वाभाविक रूप से ऊपर उठे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक पीड़ित में सांस लेने के लक्षण दिखाई न दें या चिकित्सीय सहायता उपलब्ध न हो जाए। संवाद