जिला पुलिस लाइन जगाधरी मे जनरल परेड में हिस्सा लेते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
- फोटो : जसराना तहसील में धरना के दौरान मौजूद मृतक की मां, पत्नी एवं बच्चे
जगाधरी। जिला पुलिस लाइन में पुलिस की जनरल परेड हुई। इसमें एसपी कमलदीप गोयल ने निरीक्षण किया। इससे पहले परेड ने एसपी को सलामी दी। एसपी ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए दौड़ भी कराई। साथ ही एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण बल ने मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया। यह अभ्यास किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया। जिले के विभिन्न थानों/चौकियों से आए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। मौके पर एडिशनल एसपी अमरिंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कंवलजीत सिंह, आशीष चौधरी मौजूद रहे। संवाद