फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राकेश हत्याकांड में दो को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 25 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की भगीरथ कॉलोनी में गुप्ता पैलेस के पीछे कच्चे रास्ते पर पर खून से लथपथ अवस्था में मिले मधुबन कॉलोनी निवासी राकेश उर्फ बबला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि हिरासत में लिए गए दोनों के नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन बुधवार को हत्याकांड के मामले में खुलासा कर सकती है। राकेश 21 फरवरी की रात घर नहीं लौटा था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने शव मिलने की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राकेश के सिर और मुंह से खून बह रहा था। शव के पास ईंट और रोड़े पड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने सिर पर ईंटों से वार कर हत्या की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राकेश 21 फरवरी की रात घर नहीं लौटा था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने शव मिलने की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राकेश के सिर और मुंह से खून बह रहा था। शव के पास ईंट और रोड़े पड़े मिले।
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। शहर थाना पुलिस ने भूषण लाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की ओर से मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश, लूट या अन्य कोई कारण तो नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें