फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के 2 केस पॉजिटिव मिलने पर पुलिस ने बढ़ाया पहरा, किसानों की बड़ी मुश्किलें

विज्ञापन
जानकारी देते किसान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोविड-19 के 2 केस पॉजिटिव मिलने के बाद ममीदी गांव को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ताई बरती जा रही हैं। किसानों की गन्ने से लदी ट्रालियों को भी गांव से निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। किसान हैप्पी मलिक, नरेश कुमार, गुलाब सिंह, राजाराम, जगमाल, भूपाल मलिक, प्रदीप मलिक, सुमित मलिक, धर्मा ने बताया कि बहुत मुश्किलों के बाद उन्हें शुगर मिल से कल की पर्चियां मिली थी। उन्हें अपनी गन्ने की ट्रालियों को शुगर मिल लेकर जाना हैं, लेकिन पुलिस उनको घरों से बाहर भी नहीं निकलने दे रही हैं। घरों से बाहर निकलने वाले किसानों पर भी डंडे बरसाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि किसानों को बेवजह तंग ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें