फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने एक घंटे में ढूंढा गुमशुदा बच्चा

Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने एक घंटे के भीतर गुमशुदा छह वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलवा दिया। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि अमादलपुर रोड के पास एक छह वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला था। पूछताछ के दौरान बच्चा अपने परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस टीम ने आसपास पूछताछ करने के साथ ही बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें