फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चिता बुझाकर निकाला अधजला शव

Sun, 29 Sep 2013 11:52 PM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर के बापा गांव में रविवार को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। हत्या के बाद युवती के परिजन श्मशान घाट पर शव को जलाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट में चिता बुझाकर युवती मनजीत का अधजला शव निकाल लिया। हत्या करके शव खुर्द बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर मनजीत की मां महेंद्रो देवी और बाप महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है।
  
जानकारी के मुताबिक मनजीत का गांव के ही युवक जसविंद्र के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। जसविंद्र के पिता लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करते हैं। जसविंद्र अपने पिता के साथ लुधियाना में ही रह रहा है। बाकी परिजन गांव बापा में रह रहे हैं। युवक का अक्सर गांव में आना-जाना रहता है। इसी बीच जसविंद्र का मनजीत से प्रेम हो गया और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


चार दिन पहले मनजीत जसविंद्र के साथ लुधियाना चली गई थी। युवक के माता-पिता ने इसकी जानकारी वहां की पुलिस को दी। लुधियाना पुलिस ने गांव बापा से युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उनके साथ भेज दिया। तीन दिन से मनजीत अपने घर में ही थी। परिजनों का कहना है कि वह उसी दिन से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। उनके मुताबिक डिप्रेशन के कारण ही उसकी मौत हुई है।
 
पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
रविवार सुबह रादौर पुलिस जैसे ही बापा श्मशान घाट पहुंची तो वहां लड़की के परिजनों और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने विरोध के बीच ही लड़की के शव को चिता से बाहर निकाला। तब तक शव 50 प्रतिशत जल चुका था। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम बुलाई और सुबूत जुटाए। डीएसपी अशोक कुमार सभरवाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हैरान रह गए ग्रामीण
गांव के लोगों ने रविवार सुबह देखा कि कुछ लोग मनजीत के परिजन कुछ लोगों के साथ उसके शव को लेकर श्मशान घाट जा रहे हैं तो वे हैरान रह गए। इसकी खबर तत्काल पूरे क्षेत्र में फैल गई। गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रादौर के थाना प्रभारी संदीप कुमार अपने दल-बल सहित गांव बापा के श्मशान घाट पहुंचे। पुलिस ने चिता बुझाकर अधजले शव को निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें