फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के पति को घसीटकर ले गई पुलिस

Wed, 06 Aug 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आए व्यक्ति को पुलिस घसीटती हुई अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब सैकड़ों कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के तहत वहां प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के सामने व्यक्ति मैं बेकसूर हूं, मैं बेकसूर हूं, चिल्लाता रहा।

इस दौरान मीडियाकर्मियों ने मामले के बारे में जानना चाहा, लेकिन पुलिस ने बिना कुछ बोले व्यक्ति को अपनी गाड़ी में डाल दिया और वहां से ले गए।

मंगलवार को लघु सचिवालय में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी नारेबाजी कर रहे थे। नारों के बीच मैं बेकसूर हूं, मैं बेकसूर हूं की आवाज आई।

सभी का ध्यान उस तरफ हुआ तो देखा एक इंस्पेक्टर, एक एएसआई, एक कांस्टेबल सहित दो-तीन अन्य पुलिसकर्मी लघु सचिवालय से एक व्यक्ति को गले से पकड़कर धक्के मारते, घसीटते हुए बाहर ला रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान व्यक्ति ने मीडिया कर्मचारियों की ओर शिकायत फेंकी। जिससे पता चला कि उक्त व्यक्ति डीसी से मिलने आया था। व्यक्ति छछरौली कस्बे के गांव ढाकवाला की सरपंच जसबीर कौर का पति है।
विज्ञापन


हो सकता था हंगामा
लघु सचिवालय में मंगलवार को जब पुलिस व्यक्ति को घसीटते हुए लेकर जा रही थी, तो उस दौरान वहां सर्व कर्मचारी संघ के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

कई कर्मचारी लघु सचिवालय के अंदर खड़े थे। इस दौरान कर्मचारियों ने समझा की पुलिस उनके किसी सदस्य को जबरन लेकर जा रही है। गनीमत रही कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और कर्मचारी शांत हो गए। नहीं तो वहां हंगामा होना तय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें