फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम दफनाया शव, पुलिस ने कब्र खोद निकलवाया

विज्ञापन
भगवानपुर धनौरा में महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाती पुलिस। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
बिलासपुर के गांव भगवानपुर धनौरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने बिना पुलिस को सूचित किए उसके शव को दफना दिया। इसी दौरान पुलिस के पास किसी ने फोन कर दिया कि महिला की हत्या हुई है और शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए दफना दिया गया। इस सूचना पर बिलासपुर एसडीएम, बिलासपुर एसएचओ राकेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भगवानपुर धनौरा गांव में सोमवार को 50 वर्षीय सलमा व उसके पति गुलामुद्दीन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद गुलामुद्दीन घर से चला गया। दोपहर को जब परिजन घर पहुंचे तो सलमा का शव फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद रिश्तेदार व मृतक की बेटी खातून व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। देर शाम करीब चार बजे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए मृतक के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूप में महिला की हत्या कर उसके शव को दफनाने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिवार से पुलिस ने जानकारी ली तो परिवार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद शव को कब्र से निकालने का फैसला लिया गया। देर रात पुलिस शव को कब्र से निकाल लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतक की बेटी खातून ने बताया कि जब वह घर पहुंची थी, तब उसकी मां को चारपाई पर लिटाया हुआ था। उसकी मां की हत्या हुई या नहीं, इसकी पुलिस द्वारा जांच की जानी चाहिए।
बिलासपुर थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि गांव भगवानपुर धनौरा में महिला की मौत की सूचना मिली थी। परिवार उसका अंतिम संस्कार कर शव दफना चुका था। उन्हें सूचना मिली थी कि महिला की हत्या कर शव दफनाया गया है। जिसपर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिवार के बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें