फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का गर्भ गिराने के मामले में पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात का शव

विज्ञापन
नवजात का शव निकालते समय टीम सैंपल एक?त्रित करते हुए - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता महिला का गर्भ गिरने के मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने कब्रिस्तान से नवजात का शव निकलवाया। मृत शिशु पैदा होने की असली वजह जानने के लिए पुलिस शव का पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम करवाएगी। इस दौरान कब्रिस्तान में कई ग्रामीण भी पहुंच गए। चार दिन पहले प्रताप नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने और गर्भ गिराने समेत कई धाराओं के तहत झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि कथित डॉक्टर द्वारा उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश भी की गई ।आरोपी चिकित्सक द्वारा अपनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। जिसमें वह अपने आप को निर्दोष बता रहा है
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला शव
-झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भपात की शिकायत के मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रताप नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके तहत बच्ची का शव कब्र से बाहर निकाल कर जांच के लिए भेजा गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तुलसीदास ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि आयुर्वेदिक दवाखाना के डॉक्टर रफाकत का उसके घर आना जाना था और वह अक्सर घर आकर प्यार करने का प्रपोजल रखता था। लेकिन उसने हर बार मना कर दिया। वह उसे धमकाकर और तमंचा दिखाकर कहता था कि अगर वह बात नहीं करेगी तो तुझे और तेरे बच्चे को जान से मार दूंगा। और वह उस की धमकी से डर गई। एक रात वह घर की छत पर रफाकत ने उसे बुलाया और उसे गोली दी और एक इंजेक्शन भी लगाया। इंजेक्शन लगते ही वह बेहोश हो गई इसके बाद उसने अपने आपको डॉक्टर की दुकान पर रखे काउंटर में बंद पाया।
बॉक्स
डिलीवरी करवाने में मृत पैदा हुआ बच्चा
आरोप है महिला की जब उन्होंने परिजनों ने महिला की डिलीवरी कराई तो बच्चा मृत पैदा हुआ। और परिजनों ने आरोप लगाया की रफाकत के गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भ में पल रहे बच्चे की जान गई है। महिला के पति ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसकी पत्नी पर तंत्र मंत्र के तहत वशीकरण किया हुआ था जिसके तहत उसकी पत्नी उसके वश में थी और एक रात उसने रात के 1:00 बजे उसे घर की छत पर बुलाया। उसे दवाई दी और इंजेक्शन लगाया जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी डॉक्टर महिला को अपने क्लीनिक पर ले गया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी डॉक्टर के साथ हाथापाई कर महिला को उसके कब्जे से छुड़वा लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
महिला की शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने पहले से ही बांबेपुर निवासी रफाकत के खिलाफ अपहरण कर जबरन गर्भपात कराने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। यदि बच्चे की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई। तो रफाकत के खिलाफ अन्य धारा जोड़कर मामला दर्ज किया जा सकता है।
वर्जन
बच्चे का शव कब्र से खुदवाकर बाहर निकाल लिया गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें