फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर झगड़ा कर रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा, एक युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे बाजार में शराब पीकर झगड़ा कर रहे दो युवकों को डायल 112 की गाड़ी ने पकड़ लिया। जब पुलिस उन्हें थाने लेकर जाने लगी तो एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पहले तो उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद जब उन्हें जगाधरी शहर थाने में लाया गया तो वह आरोपी युवक ने गमला तोड़ दिया और गेट व दीवार पर सिर मारकर खुद कर घायल किया। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी डायल-112 की गाड़ी पर थी। वह टीम के साथ जगाधरी रेलवे बाजार पहुंचा तो दो युवक शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। उनमें से एक युवक ने पुलिस को फोन किया था। दोनों को पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में दोनों युवक आपस में मारपीट की। पुलिस को सूचना देने वाले युवक को समझाया तो वह हंगामा करने लगा। उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया और कपड़े फाड़ लिए। जब वे उन्हें शहर थाना जगाधरी में लेकर आए तो युवक ने गाड़ी से उतरते ही अपना सिर गेट में दे मारा। थाना परिसर में रखे गमले तोड़ दिए। जिसके बाद दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया। एक ने अपना नाम बीकापुर यूपी निवासी मनोज पांडे और दूसरे ने अपना नाम शिवा बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें