यमुनानगर। थाना सेक्टर- 17 हुडा पुलिस की टीम ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कुछ दिन पहले सेक्टर के ही घर से टोटियाें की चोरी की थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रबंधक रामपाल ने बताया कि सेक्टर-17 हुडा निवासी नरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई की आठ सितंबर की रात को उनके घर से किसी ने टोटियाें और फिटिंग को उखाड़ कर चोरी कर लिया।
इस सूचना पर एएसआई परमिंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गढ़ी मुंडो निवासी रोहन, नितिन और निखिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल किया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद