पुलिस से माफी मांगते हुए किन्नर।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर शादीपुर में कोविड-19 के 2 केस पॉजिटिव मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे गांव को सील किया हुआ है। हालांकि उन दोनों पॉजिटिव केसों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इसके बावजूद भी पुलिस की ओर से कड़ा पहरा लगाया हुआ है और गांव में आने जाने वाले लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इसी के चलते सोमवार सुबह जब पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे तो एक किन्नर अपने साथी के साथ गांव की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर वह जबरदस्ती अंदर घुस गया। उसके बाद पुलिस ने उनको पकड़ करके स्कूटी चला रहे युवक पर सख्ती बरती। उसके बाद किन्नर पुलिस के सामने हाथ जोड़ता नजर आया। जिस तरह से गांव को सील किया हुआ है, यहां पर किसी भी भारी वाहन व व्यक्ति का आना बिल्कुल मना है। यह जबरदस्ती गांव में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसके चलते ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को इनके ऊपर सख्ती दिखानी पड़ी। वहीं पकड़े गए युवक बाद में माफी मांगता नजर आया। मगर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के द्वारा उसे अपनी हिरासत में ले लिया गया। अब आगे की कार्रवाई के लिए उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।