फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड : धनौरा में गोदाम किराये पर लेकर बनाते थे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने जहरीली शराब कांड में अंबाला के गांव धनौरा निवासी उत्तम सिंह, यूपी के गांव कुरथल निवासी प्रवीन कुमार और खिवड़ निवासी शेखर को जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपी अंबाला के धनौरा गांव में गोदाम किराए पर लेकर वहां नकली शराब बनाते थे। सीआईए वन इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि अंबाला के धनौरा में जिस गोदाम में नकली शराब बनी थी, वह गोदाम आरोपी उत्तम ने किराए पर लिया था। वहीं प्रवीन और शेखर शराब बनाते थे। इन्हें 18 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर रखा गया था। उनका खाने का इंतजाम उत्तम करता था। इस मामले में अभी रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराने वालों की तलाश है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



जहरीली शराब से पीने से हुई थी 18 लोगों की मौत
आठ नवंबर 2023 को जहरीली शराब पीने से मंडेबरी में कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया। जो कई दिन तक चलता रहा। मंडेबरी के साथ-साथ फूंसगढ़, पंजेटो का माजरा, सारण और मंगलौर में भी कई लाेगों की मौतें हुई। कुल 18 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने जहरीली शराब से होनी मानी थी। जांच में सामने आया था कि जिस जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई, वह शराब अंबाला के धनौरा में लगी अवैध फैक्टरी में बनी थी। पुलिस ने जांच की तो इसमें शराब ठेकेदार, गैंगस्टर, अवैध शराब बेचने वालों और नशा तस्करों का गठजोड़ सामने आया था। नकली शराब मामले में पुलिस ने तीन केस दर्ज किए। एक केस फर्कपुर थाने, दूसरा छप्पर व तीसरा केस बिलासपुर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें