बेलगढ़ से पकड़ी गई पोकलेन मशीन। प्रवक्ता
प्रतापनगर। बेलगढ़ में अवैध खनन की सूचना मिलने पर एनफोर्समेंट की की टीम ने तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन पकड़ी है। सभी वाहनों को सीज कर यार्ड में खड़ा करवा दिया गया। एनफोर्समेंट के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि कई दिन से बेलगढ़ में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शनिवार देर रात बेलगढ़ में छापा मारा और मौके से तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगामी जारी रहेगी। संवाद