फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में गिरी पोकलेन, चालक की मौत

Wed, 20 May 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नहर में गिरी पोकलेन से चालक को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नहर में तीर्थनगर पुल के पास काम कर रही एक पोकलेन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय मशीन चला रहा चालक केबिन में ही फंस गया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पंजाब के जिला पठानकोट स्थित थारा झिकला निवासी 35 वर्षीय प्रीतम के रूप में हुई है। वह दो बेटियों का पिता था और पिछले करीब 20 वर्षों से पोकलेन मशीन चलाने का कार्य कर रहा था। मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि वे पिछले करीब चार वर्षों से यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर पर लेवलिंग कार्य कर रहे थे और पास ही बने क्वार्टर में रह रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रीतम बाडी माजरा पुल के पास मशीन से नहर किनारे लेवलिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन रेत में धंस गई और संतुलन बिगड़ने से नहर में जा गिरी। उन्होंने बताया कि कि हादसे के दौरान पोकलेन का केबिन पानी और रेत में पूरी तरह धंस गया, जिससे प्रीतम अंदर ही फंस गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया लेकिन केबिन तक पहुंचना संभव नहीं हो सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रीतम को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि केबिन में फंसे रहने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें