फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेसी की जनसभा में कार्यकर्ताओं की कटी जेब

Tue, 30 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। चाहड़वाला गांव के सिंह रिसोर्ट में रविवार शाम हुई अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी मुलाना की जनसभा के दौरान जेबकतरों ने जिला परिषद के निवर्तमान उपप्रधान अनिल संधू सहित पांच लोगों की जेब काट ली। जेबकतरा रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अनिल संधू सहित सभी पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर रुपये की बरामदगी के अलावा जेबकतरे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
अनिल संधू ने बताया कि वह रविवार शाम को अपने सहयोगियों के साथ चाहड़वाला में आयोजित कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी वरुण चौधरी की जनसभा में गए थे। इसी दौरान वहां घूम रहे जेबकतरों ने उनकी जेब काट ली। जेब के पर्स में रखे 12 हजार की नकदी के अलावा जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जनसभा में आए बिलासपुर क्षेत्र के फेरुवाला गांव के सरपंच रवि कुमार की जेब से आठ हजार रुपये, अजीजपुर निवासी अशोक कुमार के दो हजार, साढौरा निवासी महिंद्र सिंह के 1500 रुपये व चाणचक निवासी जुलफान की जेब में रखे 4500 रुपये निकाल लिए। चुनावी जनसभा में जेब तराशने वाला युवक रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अनिल संधू ने पुलिस को शिकायत देकर जल्द जेब तराशने वाले युवक की धरपकड़ की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें