यमुनानगर। जिला पुलिस के पीओ स्टाफ की टीम ने कोर्ट से भगोड़ा घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश कर दिया। पीओ स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मधु कॉलोनी के विजय कुमार आपराधिक मामले में संलिप्त था। कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। विजय कुमार फरार चल रहा था, पर टीम की सतर्कता व प्रयासों से सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद