फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन ने डिप्टी जोनल मैनेजर से की मुलाकात

Thu, 25 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी जोनल मैनेजर से शिष्टाचार भेंट की। एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय संगठन सचिव आर. के. वोहरा और पैटर्न हरजीत सिंह लांबा ने डिप्टी जोनल मैनेजर सिकंदर पाल से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और पेंशनर्स से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी जोनल मैनेजर सिकंदर पाल ने एसोसिएशन के कार्यों को ध्यानपूर्वक सुना और क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स और रिटायरीज़ का बैंक की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होना पीएनबी के लिए गर्व का विषय है। सिकंदर पाल ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की प्रगति में पेंशनर्स का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने 35 से 40 वर्षों तक अपने अनुभव, परिश्रम और समर्पण से बैंक को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें