फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परीक्षा पे चर्चा के लिए सुझाव देने वाले मयंक को पीएम ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अपना सुझाव देने वाले जगाधरी के एसडी मॉडल स्कूल के 10वीं के छात्र मयंक को पीएमओ से पत्र आया है। प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से ना केवल मयंक का धन्यवाद किया बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र मयंक को आशीष देते हुए परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। पीएमओ से पत्र आने पर स्कूल में स्टाफ की ओर से मयंक को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या गीतांजलि शर्मा ने मयंक का उत्साह बढ़ाया। मयंक के तेजली निवासी पिता अशोक व माता प्रीतो देवी भी बेटे की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। मयंक ने बताया कि उसका सपना आईएएस बनने का है। इसके लिए वह पढ़ाई को स्कूल के अलावा घर पर चार घंटे रोज दे रहा है। मयंक की माता प्रीतो ने कहा कि अभी कक्षा नौवीं में भी 85 फीसद अंक हासिल किए थे। इसके अलावा वह खेल प्रतियोगिताओं में भी खुद की प्रतिभा को साबित कर चुका है। उन्हें पूरा विश्वास है कि मयंक अपनी मेहनत व लगन से जरूर आईएएस का सपना पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें