फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के गांव अमादलपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी 45 वर्षीय श्रीधर अपने साथी देवी सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।अमादलपुर में मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने श्रीधर को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवी सिंह का इलाज जारी है। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक श्रीधर अमादलपुर के पास स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था और करीब तीन साल पहले रोजगार की तलाश में यहां आया था। उसके परिवार में एक बेटा और पुत्रवधू हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें