फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 31 Jul 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संस्थान परिसर में पौधरोपण करने पहुंची छात्राएं व स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रवास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। डॉ. सुनीता कौशिक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। एनएसएस प्रभारी पारूल सिंह और कनिका गोयल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें