अभियान के तहत पौधे लगाते एनसीसी कैडेट। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट ने डिफेंस लैंड जगाधरी में पौधरोपण अभियान चलाया। कैडेट ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक व एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कैडेट ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। संवाद