फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समारोह में समाजसेवा का लिया संकल्प

Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भाटिया सभा की ओर से शुक्रवार को शहर में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और मानव सेवा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सदस्यों को जरूरतमंद बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नेत्रदान के लिए अधिक-से-अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। सभा के प्रधान विजय भाटिया, महासचिव सीए विशाल भाटिया ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर सतीश भाटिया, सुरेश भाटिया, बृज भाटिया, राजीव भाटिया, राजेश भाटिया और आईएस भाटिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें