फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कराटे स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कुरुक्षेत्र में हुई कराटे चैंपियनशिप से जिले के खिलाड़ियों ने 40 पदक जीते हैं। डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के खिलाड़ियों ने दस स्वर्ण, दस रजत व 20 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ी अमृतपाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक विजय कुमार ने बताया कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अमृतपाल, मनन, कुणाल, मोहित, रमणीक, भगत राम, एरिक, सार्थक, विराज व दुअंश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जपमन, मयंक, आद्विक, युवराज, रुद्रवीर, दिग्विजय, अर्जुन, भाविक, दीपांशु, यश्विन ने रजत पदक प्राप्त किए। एविक, रुद्रांश, दिग्विजय, इशिका, दक्ष, गुरवंश, हर्षित भाटी, अगम भाटी, नक्ष, ध्रुव, आरव, मितांश, खवीश, रेशव कुमार, अरमान, माणिक सैनी, भाविका, रूही, मयंक व विराट ने कांस्य पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें