फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फुटबॉल आवासीय अकादमी के लिए आज चुने जाएंगे खिलाड़ी

Fri, 17 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आवासीय फुटबॉल अकादमी शुक्रवार को तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। परिसर के फुटबॉल ग्राउंड में सुबह नौ बजे ट्रायल में खिलाड़ियों को सुबह आठ बजे मैदान में रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया में 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को विभाग की आवासीय खेल अकादमी में रहकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं, अकादमी तक आने-जाने का खर्च खिलाड़ियों को स्वयं वहन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह नोडल अधिकारी हैं। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अध्ययनरत शिक्षण संस्थान का बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को खेल किट पहनकर समय पर पहुंचना होगा। वहीं, ट्रायल के दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले और राज्य व जिलास्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें