फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को गणेश महोत्सव समिति ने किया सम्मानित

Tue, 17 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सढौरा। श्री शिव गणपति सेवा मंडल एवं श्री 11 मुखी मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव के चौथे दिवस मेधावी बच्चों व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ बृजपाल छप्पर की ओर से किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिव गणपति सेवा मंडल समय-समय पर असामाजिक व धार्मिक आयोजन आयोजित करता रहता है। प्रसिद्ध गायक पंडित मोहित शुक्ला एवं गायिका श्रीमती रिंपी राज द्वारा श्री गणेश जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। उनके भजनों पर श्रद्धालु खूब झूम कर नाचे। शिव गणपति सेवा मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश कालड़ा, गुलशन घई व विकास वर्मा द्वारा अतिथियों व यजमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडल समिति के सोनू व मोनू शर्मा ने बताया की श्री गणेश महोत्सव में विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। लोगों को राष्ट्रहित में कार्य करने बारे जागरूक किया जाता है। लेखराज खुराना ने बताया की महोत्सव के अंतिम दिवस तुलसी वितरण समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम मित्तल के सौजन्य से पांच प्रकार के तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा। मंगतराम सैनी व धर्मपाल सैनी ने विसर्जन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सचदेव चुघ, सुधीर भल्ला, डोली कालड़ा, रजनी, सुषमा, संगीता ठुकराल, अनीता ढींगरा, नीलम सखूजा, प्रोमिला, अनीता रिंपी भ्ज्ञी उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें