फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 10 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी में रविवार को पेपर मिल मैदान में फुटबाॅल खिलाड़ी तीसरे नरेंद्र थापा मेमोरियल टूर्नामेंट में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की दस टीमें भाग ले रही हैं।
वहीं खिलाड़ियों की टीम से पहले आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था करने में पसीना बहा रहे हैं। खेल के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए आयोजन समिति ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। आयोजन समिति के सदस्य अनिल कुमार, नरेन थापा ने बताया कि इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए कई प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों व दर्शकों के स्वच्छ शीतल जल का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ शौचालय का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए टेंट लगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट ओपन श्रेणी में खेला जा रहा है और इसमें जूनियर व सीनियर खिलाड़ी एक ही टीम में खेल रहे हैं।
विज्ञापन

एक टीम में सात ही खिलाड़ी होंगे। इस टूर्नामेंट के मैच में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, चूंकि यह ओपन श्रेणी में खेला जा रहा है। ऐसे में एक टीम में युवा के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। टूर्नामेंट महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि नरेंद्र थापा ने फुटबॉल जगत में जिले के नाम रोशन किया है। थापा को जिले के सभी खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। उनसे प्रेरित होकर जिले के युवाओं में फुटबॉल के रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें