फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर देखभाल करें : अमर सिंह

Sun, 09 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोधरोपण करते मुख्याति​थि अमरसिंह नंदगढ़ व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत युवाओं ने रेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। मुख्यातिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ हमें लकड़ी, छाया, फल, फूल और औषधियां भी प्रदान करते हैं। ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पेड़ों का महत्व और बढ़ गया है। इस अवसर पर बलराम सिरसगढ़, शीशपाल, धर्मपाल, राजेश, गौरव, मोहित, आरती, राहुल, ओमप्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें