विद्यार्थियों के साथ मौजूद मुख्य अतिथि व अध्यापक। संस्थान
जगाधरी। शहर के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ओजोन दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। वन विभाग की अंबाला रेंज के प्रचार एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 155 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी में नौवीं के पीयूष ने प्रथम, अमन मिश्रा ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय और भूपेंद्र ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्राचार्य मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में करवाया गया। मुख्य वक्ता वन विभाग के तरुण कुमार और राकेश कुमार रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद