चोरी होने के बाद मौके पर साक्ष्य जुटाती फॉरंसिक टीम। संवाद
व्यासपुर। काली माता मंदिर मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा दसवीं पातशाही के स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने लोहे, स्टील के पाइप व समान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके का दौरा किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में दीवान साहिब को सजाने के लिए स्टील के फ्रेम व लोहे के समान गुरुद्वारा हाल के पास दुकानों के पीछे बने स्टोर में रखा था। चोर काली माता मंदिर की तरफ से दीवार फांदकर अंदर आए और ताला तोड़कर सामान चुराया और दीवार से गली की तरफ कूद गए। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद