फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विष्णु नगर में 10 लाख रुपये से बिछेगी पाइप लाइन

Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के विष्णु नगर में अब जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। जलनिकासी के लिए नगर निगम की ओर से यहां डी प्लान के तहत 10 लाख रुपये की लागत से गुरुद्वारा साहिब के पास अंडर ग्राउंड एनपी-टू पाइप लाइन डाली जाएगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षद हरजीत आनंद की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर इस विकास कार्य का शुभारंभ किया।
मेयर व विधायक ने निगम अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर विकास पाइप लाइन डालने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर बहमनी ने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य विष्णु नगर में कपिला मेडिकल स्टोर से लेकर डाॅ. अरुण अग्रवाल क्लीनिक तक किया जाएगा। पाइप लाइन डाले जाने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। ये विकास कार्य जनता को जल निकासी की समस्या से राहत देंगे और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करेंगे। मेयर ने संबंधित ठेकेदारों को साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल करें। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम अभियंता भी विशेष निगरानी रखकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा कराए। यमुनानगर के लोगों को हर सुविधा मिले, इसके लिए वे लगातार निगम और प्रशासन के साथ समन्वय में कार्य कर रहे हैं। शहरवासियों को जल्द ही पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर फ्रंट, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ क्षेत्र में सुंदर पार्क, ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम की सौगात मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, लाडी सिंह, नितिन आनंद, पूजा मोंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें