फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शास्त्री कॉलोनी में बिछेगी पाइप लाइन, बनेगी सड़क

Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शास्त्री कॉलोनी में 63.78 लाख रुपये से जल निकासी के लिए पाइप बिछाने सहित सड़क निर्माण कार्य होगा। इसका शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सोमवार को किया।
विज्ञापन

यह कार्य कॉलोनी के ओबेरॉय चौक से गोनी आनंद के घर और पीसी अग्रवाल व कविता अरोड़ा के घर से रामनिवास गर्ग के घर तक नगर निगम की ओर से कराया जाना है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि आसपास के लोग इस बात का ध्यान रखें कि विकास कार्य तय समय में हो और इसमें अच्छी गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगे।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में दस वर्षों से लगातार सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवा चुके हैं मसरकार ने आउटसोर्सिंग व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पूर्व पार्षद भावना, विजय बब्बर, अभिषेक अरोड़ा, नीतिश अदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें