फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बावा कॉलोनी में 38.40 लाख से बिछेगी पाइप लाइन

Fri, 23 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 16 की बावा कॉलोनी में अब पानी की निकासी की समस्या नहीं रहेगी। नगर निगम की ओर से बावा कॉलोनी की विभिन्न गलियों में 38.40 लाख की लागत से अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद संदीप धीमान की उपस्थिति में वीरवार को इस विकास कार्य का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य होने से हजारों क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि बावा कॉलोनी की गलियों में 200 मिमी व 300 मिमी व्यास की एनपी 2 पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे न केवल जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करेगी, बल्कि यहां की सड़कें भी लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहेंगी।
विज्ञापन

विधायक अरोड़ा ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार जनहित को ध्यान में रखकर हर शहर व गांव का विकास कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे है। पानी निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेन, अंडरग्राउंड नालियां, इंडरमिडिएट पंपिंग स्टेशन डालने का कार्य किया जा रहा है। ताकि हर नागरिक की राह आसान बने।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि निगम क्षेत्र के हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए है। कई वार्डों में नए विकास कार्य कराने के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं तो कुछ में एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगाए गए है। करोड़ों के प्रोजेक्ट समेत कई वार्डों में गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्य निर्माणाधीन है। जल्द ही नगर निगम में रिवर फ्रंट, हमीदा हैड के पास नौ एकड़ जमीन में पार्क बनेगा। शहर में पार्काें को सुंदर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें