फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूलों में बच्चों को आज से दी जानी है पिन्नी, नहीं हुई आपूर्ति

Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव - फोटो : chineni news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में बच्चों को सर्दी में अतिरिक्त पोषण देने के लिए खीर व देसी घी की पिन्नी वितरित करने की योजना शुरू की गई है। योजना के अनुसार इसी सप्ताह से शुरुआत यानि सोमवार से बच्चों को पिन्नी दी जानी है, लेकिन जिले के किसी भी विद्यालय में रविवार तक तक पिन्नी की आपूर्ति ही नहीं पहंची है।
पिन्नी मंगवाने के लिए डिमांड देरी से मांगी गई है। जिले से 30 अक्तूबर को डिमांड भेजी गई है, इस कारण अभी तक पिन्नी की सप्लाई नहीं आई है। स्कूलों में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पिन्नी की सप्लाई दी जानी है। योजना के अनुसार राजकीय स्कूलों में जिस दिन बच्चों को आयरन की गोलियां दी जाती है, उसी दिन पिन्नी दी जानी है।
विज्ञापन

इसमें पहली से आठवीं तक के साथ बाल वाटिका-3 के बच्चों को शामिल किया है। इसके लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड पंचकूला से एक नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक अनुबंध किया है। एग्रो इंडस्ट्रीज मांग के अनुसार पिन्नियों की सप्लाई करेगी। परंतु देरी से डिमांड जाने के कारण जिले में अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। यह योजना एक नवंबर से शुरू की जानी थी।
इसके लिए निदेशालय ने 29 अक्तूबर को देर शाम पत्र जारी किया। पत्र में सभी जिले में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पिन्नी मांगवाने के लिए डिमांड मांगी थी। पत्र मिलने के बाद विभाग की ओर से 30 अक्तूबर तक इसकी डिमांड मुख्यालय भेज दी गई थी।
एक नवंबर तक पिन्नी स्कूलों में पहुंचानी थी, लेकिन बीच में सप्ताहांत दो अवकाश पड़ गए। ऐसे में डिमांड देरी से जाने के कारण अभी तक पिन्नी की सप्लाई नहीं हो पाई है।
जिले के 65 हजार बच्चों को मिलेगा पोषण

शिक्षा निदेशालय ने सर्दी के दौरान विद्यार्थियों को पोषण देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। चूंकि पिन्नी गर्म होती है और इसके सेवन से बच्चों का सर्दी से बचाव होगा। विभाग की इससे जिले के 65,115 बच्चों को पोषण देने की योजना है। प्राथमिक में 32 हजार और माध्यमिक विद्यालय में 30 हजार बच्चे हैं। वहीं, करीब 3,100 बच्चे बाल वाटिका-3 में हैं। इन सभी बच्चों को हर सप्ताह भोजन में पिन्नी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से स्कूलों में बच्चों को पिन्नी व खीर वितरित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए जिले की डिमांड भेजी गई है। बच्चों को 31 मार्च तक पिन्नी दी जाएगी। जिले से डिमांड भेज दी गई है, जल्द ही सप्लाई आ जाएगी। -पिरथी सैनी, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें