फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेल से भरे ड्रमों से लदी पिकअप पकड़ी

Tue, 24 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। पुलिस ने रविवार देर रात मलिकपुर खादर गांव के पास से संदिग्ध तेल से भरे ड्रमों से लगी एक पिकअप पकड़ी है। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी और ड्रमों से तेल के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि मलिकपुर खादर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बने एक ढाबे पर एक पिकअप खड़ी है। जिसमें संदिग्ध तेल से भरे ड्रम लोड हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तेल से भरे आठ ड्रम लदी पिकअप खड़ी थी। यह तेल न तो पेट्रोल और न ही डीजल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पिकअप कब्जे में ले ली। इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दी। खाद्य पूर्ति विभाग ने संदिग्ध तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही इसके बारे पता चल पाएगा। फिलहाल तेल के ड्रम व पिकअप सीज कर दी है। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें